बेमेतरा – खबर बेमेतरा जिला मुख्यालय के भारत रत्न पैलेस से है, जहां भाजपा द्वारा जनादेश दिवस एक शाम कार्यकर्ताओं के नाम सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम के आयोजक बेमेतरा विधायक दीपेश साहू रहे, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए कार्यक्रम की शुरुआत में महिला कार्यकर्ताओं के लिए खुडसी दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसके बाद सवाल–जवाब प्रतियोगिता हुई, जिसमें विधानसभा से जुड़े प्रश्नों के सही उत्तर देने वालों को विधायक दीपेश साहू ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया मंच पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सांस्कृतिक गीत मोर गवई गंगा हे, ये बहिने के राखी हे” की सुंदर प्रस्तुति दी।उन्होंने कहा कि 2023 में 3 दिसंबर को मिले जनादेश की खुशहाली में यह बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व क्षमता पर जनता के भरोसे के लिए पूरे छत्तीसगढ़ को धन्यवाद दिया..मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं और उनकी मेहनत से ही सरकार बनी है! विधायक दीपेश साहू ने कहा कि जनादेश दिवस जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीढ़ बताते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन की ताकत से ही बेमेतरा विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है…वही विधायक दीपेश साहू ने कहा यह जनादेश सिर्फ जीत नहीं, बल्कि जनता का हम पर रखा गया भरोसा है। हमारे कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आने वाले समय में जनता को हर कदम पर बेहतर सुविधाएँ और विकास का अनुभव हो, यही हमारा संकल्प है
विधायक दीपेश साहू ने आघे कहा कि कार्यकर्त्ता ही भाजपा की आत्मा हैं। हम सब मिलकर बेमेतरा को विकास, रोजगार और सुशासन का मॉडल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं….