धमतरी- धमतरी जिला प्रशासन के आंखों में धूल झोंककर रेत माफिया रेत की अवैध उत्खनन कर रहे हैं। कई जगहों में चैन माउंटेन, तो कहीं ट्रैक्टर से करके अवैध तरीके से नियमों को ताक में रखकर मोटी कमाई कर रहे हैं।
वहीं, मगरलोड ब्लॉक के ग्राम करेली छोटी और मेघा में इन दिनों खेतों में, राइस मिलों में और मेन रोड पर अवैध रेत डंप कर लोडिंग की जा रही है। लोगों ने बताया कि बीते दिनों करेली छोटी में गली से ट्रैक्टर गुजरते समय लोगों की जान जाते-जाते बची है, वहीं स्कूली बच्चों की जिंदगी भी खतरे में है।
ग्रामीणों का आरोप है कि करेली छोटी ग्राम समिति और पंचायत सरपंच द्वारा रेत को प्रति ट्रिप 200 रुपये के भाव से ट्रैक्टरों को बेचा जा रहा है, जिससे रोज लाखों रुपये के राजस्व की चोरी हो रही है। शासन-प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है, और इस काम में खनिज विभाग की मिलीभगत की जानकारी सामने आ रही है।