बलरामपुर :- बलरामपुर जिले में प्रशासन की सख्त निगरानी का असर लगातार दिखाई दे रहा है।
अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई के तहत आज कुल 429 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है।
सबसे पहले आपको रामचंद्रपुर ले चलते हैं… जहाँ प्रशासनिक टीम ने झारखंड से लाई जा रही धान की एक खेप को रोमांचक पीछा कर पकड़ा।
एसडीएम आनंद राम नेताम के मार्गदर्शन में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक पिकअप वाहन को रुकने का संकेत दिया,
लेकिन चालक तेज रफ्तार से वाहन भगाकर भागने लगा। करीब दो किलोमीटर पीछा करने के बाद टीम ने पिकअप को रोक लिया…
वाहन में 62 बोरी अवैध धान लोड था, जिसे तत्काल जब्त कर रामचंद्रपुर थाना में सुपुर्द किया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम जमुआटांड़ में की गई— जहाँ भारी मात्रा में अवैध धान का भंडार पकड़ा गया है।
एसडीएम अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने गाँव में दो जगह छापेमारी की जिसमें 367 बोरी अवैध धान बरामद किया गया।