निलेश गोयल
खरोरा :- हाईवे में ट्रैकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ रायपुर बलौदा बाजार मुख्य मार्ग में करते थे डीजल चोरी तीन आरोपी पकड़ा है दो फरार हुए चकमा देकर सारागाव के पास ढाबे में कर रहे थे डीजल चोरी कुछ युवाओं ने उनको डीजल चोरी करते हुए देखा और उनका पीछा किया डीजल चोर स्कॉर्पियो में इतनी तेज गति से गाड़ी चला रहे थे कि उन्होंने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया
जब इस बात की सूचना खबर पुलिस को मिली कि कुछ लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर डीजल चोरी कर रहे हैं तो खर पुलिस ने नाकाबंदी की दो ट्रेलर को मुख्य मार्ग में लगाकर डीजल चोर गिरोह को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कीवह कुछ युवाओं पर हमला भी कर दिया जिस पर एक युवा के हाथ में चाकू से हमला करने पर 6 टांके लगे हैं वही स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया क्योंकि उनके द्वारा कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया है टक्कर मार कर स्कॉर्पियो के अंदर 16 केन डीजल से भरा हुआ बॉक्स मिला वह तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
थाना प्रभारी के के कुशवाहा ने बताया कि यह गिरोह बहुत दिन से यहां पर सक्रिय था इनके द्वारा तेज गति से स्कॉर्पियो चलाते हुए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है जिसे इन्हें खुद चोट आई है मामले की जांच की जा रही है वह अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर इस बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा