एंकर -छुरा नगर पंचायत के गादीकोट मोहल्ले में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब सात लोगों का घर खाली कराने के लिए सिविल कोर्ट के आदेश के साथ पहुंचा। बता दें कि गरियाबंद के वाहिद मेमन के द्वारा सिविल कोर्ट से आदेश लेकर सात लोगों का घर खाली कराने हेतु जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे। जहां तहसीलदार, एसडीएम,थाना प्रभारी सहित पुलिस बल बड़ी संख्या मौजूद रहे। बता दें कि ये लोग पिछले 25-50 सालों से यहां घर बनाकर बस गए थे। लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद इनके पास विकट स्थिति बन गई है कि आखिर ये लोग कहां जाएं इतनी ठंड के मौसम में। इनकी आर्थिक स्थिति भी इतनी अच्छी नहीं है कि तुरंत कोई घर की व्यवस्था कर सकें
लेकिन जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक और मध्यस्थता में यह कार्यवाही आज रोकी गई है जहां एक महीने का समय उन लोगों के द्वारा मांगा गया है जिसके चलते मकान तोड़ने की कार्यवाही रुक गया है। लेकिन एक माह बाद ये लोग जमीन खाली करेंगे या फिर किस प्रकार कार्यवाही होती है, ये आने वाले दिनों मे पता चल पाएगा।