लोरमी,,,,, राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई के सात दिवसीय शिविर के द्वितीय एवं तृतीय दिवस में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई ने ग्राम बोड़तरा में प्रातः काल जागरूकता रैली के पश्चात योग, आसन, प्राणायाम का आयोजन किया गया। इस शिविर का थीम नशा मुक्त भारत के लिए हैं। शिविर के द्वितीय एवं तृतीय दिवस में नशा मुक्ति के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु गायत्री परिवार के मुख्य सदस्यों के साथ मिलकर नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में गायत्री परिवार के सदस्य योगेश साहू , इंद्रजीत ध्रुव, विश्राम शौरी ,सरपंच लक्ष्मी नारध जयसवाल की उपस्थिति मे पूजा अर्चना करते हुए नशा मुक्ति अभियान की रैली में महाविद्यालय के समस्त स्वयं सेवको एवं देव संस्कृति विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों के द्वारा नारे के माध्यम से नशा मुक्ति हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की यूनिटी को प्रदर्शित करते हुए बालिका इकाई द्वारा मानव श्रृंखला बनाते हुए नशा मुक्ति का प्रचार किया गया।