बसना- बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरेकेला में स्थित कबीर तरेकेला आश्रम की जमीन को लेकर विवाद की मामला सामने आया है। दानदाता परिवार और आश्रम समर्थकों ने आरोप लगाया है कि सन 1929 में दान की गई भूमि को फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर गोपाल दास के नाम दर्ज कराया गया है। जबकि
समर्थकों का कहना है कि प्रस्तुत दस्तावेज़ों में पिता के नाम को लेकर गंभीर विरोधाभास हैं। आश्रम के महंत लखन मुनि दास ने इस मामले को आस्था पर हमला बताते हुए जांच और जमीन आश्रम के नाम बहाल करने की मांग की है। बता दें कि इसी
आश्रम में 5 फरवरी 2026 से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रस्तावित है।