सूरजपुर- रामानुजनगर विकासखण्ड के आत्मानंद स्कूल भुवनेश्वरपुर की जहां स्कूल की पिकनिक से घर आने के बाद न तो शिक्षक विद्यालय आए और न विद्यार्थी
पूरा मामला सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत भुवनेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यालय का है जहां बीते रविवार को 12 वीं कक्षा के बच्चे अपने शिक्षकों के साथ पिकनिक मनाने सरगुजा जिले के मैनपाट गए थे l सूत्रों ने बताया कि पिकनिक से सभी लोग घर तो आ गए लेकिन उसके दूसरे दिन सोमवार को कोई भी विद्यालय नहीं पहुंचा l सूचना मिलते ही
स्थिति जानने जिला शिक्षा अधिकारी व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जब अचानक स्कूल पहुंचे तो उन्हें पूरे घटना क्रम की जानकारी दी गई l जानकारी मिलने के बाद मौजूद
अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से यह पता करने का प्रयास किया कि पिकनिक से लौटने के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों के अनुपस्थित रहने का कारण आखिर क्या है ? वही बिना उच्च अधिकारियो से बिना परमिशन के कैसे ले जाया गया पिकनिक यह एक बड़ा सवाल है
साधना न्यूज के सवाल पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी l
अब देखने वाली बात होगी कि सेजस भुनेश्वरपुर के क्या कार्यवाही होती है
वहीं आज जिला शिक्षा अधिकारी ने नए प्राचार्य की ज्वाइनिंग भी कराई वही पुराने प्राचार्य श्री गुर्जर को मूल पदस्थापना में वापस भेजा गया
श्री मिश्रा ने कहा कि पढ़ाई पूरी ईमानदारी के साथ होनी चाहिए किसी भी प्रकार को कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी