जगदलपुर- छत्तीसगढ़ और बस्तर से सम्पूर्ण नसक्लवाद के खात्मे का डेड लाईन काफी करीब है..31 मॉर्च 2026 तक पूरे बस्तर से लाल आतंक को खत्म करने की योजना भी बन चुकी है.वंही लगातार हो रहे समर्पण को लेकर भी यही कयास लगाए जा रहे है कि अब बस्तर में जल्द शांति की स्थापना हो जाएगी…वंही नक्सल वाद ख़ात्मे और डेडलाइन को लेकर सांसद बस्तर ने बड़ा बयान दिया है और कहा कि मॉर्च 2026 के पहले ही पूरे इलाके से नक्सलियो का सफाया कर दिया जाएगा..और लगातार आत्म समर्पण भी किये जा रहे है.. और जो फिक्स डेड् लाइन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रखा है.. वो पूरा होता भी दिख रहा है… कहा कि मोस्टवांटेड हिड़मा,बस्वाराजू सहित कई बड़े लीडर ढेर हो चुके है और बचे लीडर आत्म समर्पण की राह पकड़ लिए है….और 31 मार्च के पहले ही बस्तर से लाल आतंक की विदाई हो जायेगी और बस्तर आने वाले दिनों में देश दुनिया भर में पर्यटन के नाम से जाना जाएगा।