सूरजपुर – सुर्खियों में रहने वाला सूरजपुर का स्वस्थ्य व्यवस्था एक बार फिर से अपनी लचर व्यवस्थओं को लेकर सुर्खियों में है,,,, और यहाँ बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों की पोल खुलती नज़र आयी है,,,,जहां लांजीत गांव के प्राथमिक अस्पताल में ताला लटका होने के कारण एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से अस्पताल के बाहर ही तड़पती रही, वहीं अस्पताल में ताला लगा देख ऐसे में स्थानीय महिलाओं ने गर्भवती महिला को एक कार में ले जाकर अंदर ही उसका प्रसव कराया वही ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख 2 घंटे बाद अस्पताल को खोला गया, और जच्चा बच्चा को भर्ती कराया गया है ,,,वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जिम्मेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है वहीं जांच दल गठित कर दिया है और मना की यह बड़ी लापरवाही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी वहीं इस मामले पर पूर्व विधायक संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने शासन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की जहां हमारी सरकार ने दो डाक्टरो की नियुक्ति की थी पर आज वहाँ की स्थिति देख सकते हैं ए पहला मामला नही है जिस इससे पहेले भी भटगांव इस तरह के मामला देखने को मिला था पर उससे कुछ नही होने के कारण आज फिर ऐसी स्थिति देखने को मिल रहा है जहां महिला को प्रसव के लिए हॉस्पिटल के सामने ही दर्द से तड़पना पड़ता है पर अस्पताल में ताला लगा रहा यह बहुत गंभीर लापरवाही मामला है इसमें कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।