छत्तीसगढ़ कर्मचारी-ओबीसी फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी गठन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक अर्जुन चंद्रवंशी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें सूत्रीय मांगों पर चर्चा और पदोन्नत प्राचार्यों का सम्मान समारोह भी शामिल था।
विशिष्ट अतिथियों में
दीपा पप्पू धुर्वे, सभापति, जिला पंचायत कबीरधाम
सुषमा गणपत बघेल , जनपद अध्यक्ष, कबीरधाम
नंदनी राजकुमार साहू जनपद अध्यक्ष, पंडरिया उपस्थित रहे
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को साल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें दीपक ठाकुर (जिला अध्यक्ष),संतोष साहू (प्रदेश तृतीय वर्ग अध्यक्ष),रविकांत आमरे (पेंशन संघ अध्यक्ष),कोमल कुमार साहू, गोलू सोनवानी (लघु वेतन वर्ग), दिलीप चंद्रवंशी (स्वास्थ्य संयोजक), हेमंत साहू (तृतीय वर्ग संघ), आर.के. धवलकर (करारोपण कर्मचारी संघ), और एसोसिएशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के जिला अध्यक्ष शामिल थे।
कार्यक्रम में कर्मचारियों की सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई और पदोन्नत प्राचार्यों का अभिनंदन किया गया। यह आयोजन कर्मचारियों की एकता और सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है