कोंडागांव – भारतमाला परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ की पहली ट्विन टनल कोंडागांव जिले के केशकाल पर्वतीय मार्गों को जोड़ते हुए यातायात को सुगम बनाएगी लगभग 2.80 किलोमीटर लंबी बनने वाली यह सुरंग क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगी
निर्माण स्थल पर बड़ी संख्या में तकनीकी कर्मचारी और भारी मशीनें लगातार काम में जुटी हैं। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरंग निर्माण तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
टनल के एक छोर का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है, जबकि दूसरे छोर तक खुदाई भी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। बीते दिन अंतिम छोर पर ब्लास्ट पूरा होने के बाद सुरंग में काम कर रहे कर्मचारियों ने टनल के भीतर तिरंगा लेकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने बताया कि— “रात-दिन मेहनत के बाद सफलता मिलती है तो बेहद गर्व महसूस होता है।”
वहीं, परियोजना से जुड़े इंजीनियरों ने जानकारी दी कि टनल निर्माण कार्य सितंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा।