सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मानपुर में भड़का जनाक्रोश
क्षेत्रवासियों ने किया मानपुर बंद
दुकानें बंद कर लोग उतरे सड़क पर, कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन
मानपुर बस स्टैंड में जुटे हैं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी
मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात
व्यवस्था सुधारने का आश्वासन देने पहुंचे प्रशासनिक अफसरों व प्रदर्शनकारियों के बीच नोक झोंक की स्थिति
पुलिस अधीक्षक व तहसीलदार ने घटना स्थल पर पहुंच कर किया मुआयना
क्षेत्रवासियों ने पुलिस को दिया लिखित आवेदन
नेशनल हाईवे निर्माण ठेकेदार पर एफ आई आर दर्ज करने और मृतकों, घायल के परिजनों को मुआवजा देने की मांग
मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन खत्म नहीं करने की बात कही क्षेत्रवासियों ने
कल रात दो बाइक में हुई थी भिड़ंत, दो की हुई थी मौत, एक गंभीर जख्मी
नेशनल हाईवे निर्माण एजेंसी पर निर्माण में लापरवाही, और लापरवाहियों से घटनाएं होने का आरोप