धर्मजयगढ़,: धर्मजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत का ज्यादातर एरिया नागलोक के नाम से जाना जाता है जिसमें प्रमुख रूप से लैलूंगा धर्मजयगढ और कापू क्षेत्र आते हैं
इस क्षेत्र मेंविभिन्न प्रकार के सांप की प्रजातियां पाई जाती हैं और सांप काटने से मौत के आंकड़े भी काफी है
इसी जागरूकता के उद्देश्य से धर्म जयगढ़ वन मंडल एवं तहसील स्तर के ज्यादा ज्यादातर डॉक्टर जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं वन विभाग के कर्मचारी इस कार्यशाला में हिस्सा लिया और इसी कार्यशाला में सांप काटने की स्थिति के बारे में प्राथमिक उपचार वैक्सीनेशन सावधानियां और झाड़ फूंक से दूर रहने बचाओ के उपाय एवं विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां को दूर किया गया
यह कार्यक्रम धर्म जयगढ़ वन मंडल अधिकारी जीतेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजन हुआ इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जागरूकता फैलाना था
इस क्षेत्र में इस प्रकार की यह पहली कार्यशाला का आयोजन हुआ