एंकर — धमतरी जिला में रेत के अवैध परिवहन और भंडारण का खेल जोरों पर है। नदी निकटवर्ती क्षेत्रों से रेत की सप्लाई के लिए ट्रैक्टरों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मेघा और करेली छोटी में रेत माफियाओं द्वारा अवैध भंडारण किया जा रहा है, जिससे सरकार को करोड़ों की राजस्व की चोरी हो रही है। जिम्मेदार खनिज विभाग अपने काम से भाग रहा है और कार्यवाही के नाम पर केवल खाना पूर्ति कर रहा है।
क्षेत्र के कुछ जनप्रतिनिधि एवं लोगों का कहना हैं जिला प्रशासन की मिलीभगत से रेत माफिया बेखौफ होकर अवैध भंडारण और परिवहन कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि खनिज विभाग के अधिकारी माफियाओं के साथ मिलीभगत में हैं और उनकी जेबें भर रहे हैं। जिला कलेक्टर को ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही करनी चाहिए जो अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। धमतरी जिला को अब रेत के अवैध काले कामों के लिए जाना जा रहा है। इस संबंध में खनिज विभाग के अधिकारी को फोन से संपर्क किया गया जो नहीं हो पाया।