बेमेतरा :- कारेसरा गांव के पास भीषण सड़क हादसा, 3 की मौके पर मौत, 2 गंभीर घायल….बेमेतरा जिले के बेमेतरा थाना क्षेत्र के कारेसरा गांव के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छोटा हाथी वाहन में सवार पाँच लोगों में से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग कवर्धा से बेमेतरा की ओर लौट रहे थे……सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रास्ते में एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने छोटे हाथी वाहन को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया…..मृतकों की पहचान……1. पंकज सिंह राजपूत, पिता लालवंत सिंह राजपूत, उम्र 35 वर्ष, निवासी पश्चिम बंगाल…..2. गोपाल, पिता संतोष सिंह भूमित, उम्र 32 वर्ष, निवासी पश्चिम बंगाल……3. प्रसानता ढारा, पिता निताई चंद, उम्र 35 वर्ष, निवासी पश्चिम बंगाल…..गंभीर घायल……1. अजय विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी विद्या नगर वार्ड 2, बेमेतरा…..2. शुभाषित चक्रवर्ती, पिता कमला चक्रवती, निवासी पश्चिम बंगाल….घायल अजय विश्वकर्मा, जो वाहन चला रहे थे, ने बताया कि वे सभी कवर्धा से डेकोरेशन का काम कर देर रात बेमेतरा लौट रहे थे। उसी दौरान कारेसरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक टक्कर मार दी….प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छोटा हाथी वाहन की भिड़ंत खड़े ट्रक से भी हुई बताई जा रही है। हालांकि ट्रक मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है….पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।