राजनांदगांव- जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होते ही अवैध धान खपाने की कोशिशें तेज हो गई हैं, लेकिन प्रशासन भी पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई में जुटा है। इसी कड़ी में प्रशासन की संयुक्त टीम ने 25 लाख 42 हजार रुपये मूल्य का 820 क्विंटल धान जब्त किया है। यह धान 2050 कट्टों में कोचिये द्वारा अवैध रूप से खपाने के लिए लाया गया था। कार्रवाई धान उपार्जन केंद्र खुर्सीपार में की गई, जहां ग्राम सेम्हरा के एक कोचिये को बिना स्वयं की फसल कटाई किए ग्रीष्मकालीन धान को खरीफ के साथ मिलाकर बेचने की तैयारी करते पकड़ा गया। डोंगरगढ़ एसडीएम ने धान को जब्त करते हुए प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि अब तक 50 लाख से अधिक मूल्य का अवैध धान जब्त किया जा चुका है और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।