बेमेतरा – बेमेतरा जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी में आगामी 6 दिसंबर से 14 दिसंबर तक गौ प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं शिवमहापुरान का आयोजन होगा जिसके उपलक्ष्य में गुरुवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में सपाद लक्षेश्वर धाम के पीठाधीश्वर दंडी स्वामी श्री मज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा सर्व समाज एवं नागरिकगण की उपस्थिति में यज्ञ स्थल का भूमि पूजन एवं धर्म ध्वजा का स्थापना किया गया वही दंडी स्वामी ने कहा कि बेमेतरा जिले के लिए बहुत ही शुभ अवसर आने वाला है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी क्षेत्र वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और प्रसन्नता की प्राप्ति हो। उन्होंने आगे कहा कि इस समय गौ माता सबसे दुखी और संकट में हैं और गौ माता के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है तो इस महायज्ञ के द्वारा सभी देवी देवताओं का आहवान होगा। स्वामी जी ने सभी क्षेत्रवासियों से इस महायज्ञ में सहयोग देने की अपील की। वही जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन का द्वितीय वर्ष है और आगे भी यह आयोजन हर वर्ष हो ऐसी कोशिश किया जाएगा।
बाईट…दंडी स्वामी श्री मज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती जी महाराज
बाईट… जितेंद्र शुक्ला अध्यक्ष सर्व ब्राम्हण समाज बेमेतरा