रायपुर – ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा से नई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत पर खमतराई पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में दो आरोपी हिमांशु वर्मा एवं बलराम यादव को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 16.11.2025 को मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो युवक भनपुरी तिराहा के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को पकड़ा और पूछताछ करने पर उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 95,000 रुपये है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।