कोंडागांव :- कोंडागांव में गाड़ा समाज के दो दिवसीय बूढ़ा देव महोत्सव का भव्य आगाज आज रविवार को बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव के ऐतिहासिक स्वागत के साथ हुआ। महाराजा के पहुँचते ही पूरा नगर पारंपरिक गाजा-बाजा, वादन–नृत्य और देव परघा की रंगत में रंग गया। हजारों की भीड़ ने महाराजा के साथ देवी–देवताओं की परंपरागत परघा यात्रा में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कोंडागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी भी मौजूद रहीं।
महाराजा भंजदेव ने दीप प्रज्वलन कर एवं देवी–देवताओं को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। आज करसाड़ का आयोजन, तथा जिलेभर के गायता–पुजारी–मांझी और अन्य पारंपरिक गणों का परिचय एवं सेवा-अर्जी संपन्न हुई।
कल सोमवार को महोत्सव के दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होने जा रहे है, जिससे कार्यक्रम और भी भव्य होने की उम्मीद है।
कोंडागांव में बूढ़ा देव महोत्सव इस वर्ष भी आस्था, संस्कृति और जनभागीदारी का अद्भुत संगम बना हुआ है।
बाइट:- 1, कमलचंद भंजदेव, महाराजा बस्तर
बाइट:- 2, सुश्री लता उसेंडी, विधायक कोंडागांव एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष