

खरोरा।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया का खरोरा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल सोनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष फरनेन्द्र वर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश वर्मा, महामंत्री दिलराज छाबड़ा, पार्षद जय प्रकाश वर्मा, आयुष वर्मा, तोरण ठाकुर, सत्या मांडले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।—बाइक रैली एवं माल्यार्पणयुवाओं ने खरोरा नगर के मुख्य मार्गों से भव्य बाइक रैली निकालकर नगर में प्रवेश किया। इसके बाद तिगड्डा चौक स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।—
प्रदेश अध्यक्ष ने दिए राजनीतिक संदेशइस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने कहा कि“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की सभी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुँचा है। बिहार चुनाव के परिणाम देश की जीत हैं और अब हमारा अगला लक्ष्य पश्चिम बंगाल है।”
-युवा मोर्चा बंगाल की तैयारी में जुटायुवा मोर्चा के महामंत्री दिलराज छाबड़ा ने कहा कि“बिहार में ऐतिहासिक जीत के बाद अब युवा मोर्चा टीम शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल की ओर कूच करेगी और वहाँ भी हिंदुत्व का परचम लहराएगी।”