
दिनांक: 15 नवंबर 2025 स्थान: खरोरा, जिला रायपुरथाना खरोरा
पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते पाए गए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी राजकुमार कोशले (उम्र 49 वर्ष) निवासी गोवर्धन चौक मुरा, के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी मदिरा तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त किया गया।जप्त शराब27 पौवा देशी मदिरा मसाला शोले 08 पौवा देशी मदिरा मसाला
“सवा शेरा”प्रत्येक पौवा में 180 मि.ली.कुल मात्रा: 6.300 लीटरकुल कीमत: ₹3,500जप्त वाहनमोटरसाइकिल एक्सल सुपररजिस्ट्रेशन नंबर: CG 04 CX 4296अनुमानित कीमत: ₹20,000विधिक कार्रवाईमामले में अपराध क्रमांक 792/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस टीम की कार्रवाईवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा की टीम ने उक्त कार्रवाई की।घटना का विवरण15 नवंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राजकुमार कोशले मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 CX 4296 में अवैध शराब रखकर मुरा क्षेत्र की ओर परिवहन कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मरर्चुरी के पास घेराबंदी कर आरोपी को रोककर तलाशी ली।तलाशी में हरे रंग की प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखी गई 6.300 लीटर अवैध देशी मदिरा बरामद की गई। आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद शराब एवं वाहन को मौके पर ही गवाहों की मौजूदगी में जप्त किया गया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया।