
सूरजपुर जिले के चंदरपुर धान खरीदी केंद्र में आज खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने धान खरीदी अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिले की 54 समितियों में पंजीकृत 63,819 किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।इस वर्ष जिले में 4,25,009 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शुभारंभ के दिन दो किसानों से लगभग 70 क्विंटल धान की खरीदी की गई।कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के साथ सांसद चिंतामणि महाराज, प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।प्रशासन ने धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं।