जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपार्जन केंद्रों में मॉइश्चर मीटर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। संबंधित अधिकारी मॉइश्चर मीटर से धान की नमी की जांच कर मानक अनुरूप धान का उपार्जन कर रहे हैं, जिससे खरीदी कार्य पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहा है।
