
स्लग: जीवित बछड़े को काटने की कोशिश मामले में हिन्दू समाज व गौसेवकों का प्रदर्शन; पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के आश्वासन के बाद शांत हुआ तनाव।भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा शहर में गुरुवार की रात्रि हटरी बाजार क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक जीवित बछड़े का गला रेतने की क्रूर कोशिश किए जाने से हिन्दू समाज और गौसेवकों में गहरा आक्रोश फैल गया।
🚓 आरोपी गिरफ्तार, फिर भी नहीं थमा गुस्सा * घटना: गुरुवार रात सूचना मिलने पर गौसेवकों ने मौके पर पहुँचकर आरोपियों को भागने पर मजबूर कर दिया और गंभीर रूप से घायल बछड़े का तुरंत इलाज कराया। * शहर बंद: घटना के बाद से ही समाज में भारी रोष था, जिसके चलते शुक्रवार सुबह शहर बंद का आह्वान किया गया, जिसका मिला-जुला असर देखने को मिला। * थाने का घेराव: आक्रोशित सैकड़ों लोग शहर थाने पहुँचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ-साथ नगर के मध्य अवैध मांस बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। * प्रशासन का दखल: तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए ASP, SDOP और तहसीलदार थाने में मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्य आरोपी इमरान कुरैशी को गिरफ्तार किए जाने और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सुबह का प्रदर्शन समाप्त हुआ। मुस्लिम समाज का ज्ञापन: बछड़े को काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने भी पुलिस को ज्ञापन दिया।
🤝 पुलिस अधीक्षक की समझाइश से बनी बातआरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी कुछ संगठनों के सैकड़ों युवक दोबारा थाने पहुँच गए और आरोपी का नगर में जुलूस निकालने की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त करने लगे।मामले की गंभीरता को देखते हुए शाम 7 बजे पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता स्वयं शहर थाने पहुँचीं। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदर्शन कर रहे युवकों से बात की और उन्हें निष्पक्ष एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।पुलिस अधीक्षक की प्रभावी समझाइश और सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद थाने का घेराव करने पहुँचे युवकों को शांतिपूर्वक वापस भेजा गया, जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति नियंत्रण में आई। घायल बछड़े का उपचार जारी है।