
रायपुर, 13 नवंबर 2025थाना खरोरा पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 105 पौवा देशी मदिरा मशाला (शोले ब्रांड) की कुल 18.900 बल्क लीटर शराब बरामद की है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान आत्माराम घृतलहरे पिता स्व. रामलाल घृतलहरे, उम्र 52 वर्ष, निवासी पचरी वार्ड क्रमांक 08, सतनाम चौक, थाना खरोरा, जिला रायपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने मौके से 105 पौवा देशी शराब (प्रत्येक पौवा 180 एमएल) जिसकी कुल कीमत ₹10,500 है, तथा ₹600 की नगद बिक्री रकम सहित कुल ₹11,100 का मशरूका जब्त किया।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी खरोरा की टीम द्वारा की गई।ऐसे हुई कार्रवाईदिनांक 12 नवंबर 2025 को खरोरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पचरी निवासी आत्माराम घृतलहरे अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है।सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी के घर की सीढ़ी के नीचे एक सफेद बोरी में शराब भरी हुई मिली।पुलिस ने जब्त की गई शराब का पंचनामा तैयार किया और आरोपी से जब्तगी संबंधी दस्तावेज मांगे, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आत्माराम घृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई और आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।-
–स्रोत: रायपुर पुलिस मुख्यालयथाना: खरोरा, जिला रायपुरप्रकरण संख्या: अप.क्र. 789/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम