अंबिकापुर-आबकारी उड़नदस्ता टीम की नशीले इंजेक्शन विक्रेताओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी:: ब्रह्मपारा निवासी एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ..उसके कब्जे से 16 नग TALGESIC इंजेक्शन तथा 16 नग AVIL INJECTION जप्त कर जेल दाखिल किया संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम कि नशे के सौदागरो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है . उड़नदस्ता कार्यालय अंबिकापुर में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मौलीबांध तालाब गौरव पथ रोड के पास ब्रह्म पारा निवासी एक व्यक्ति अपनी होण्डा एवियेटो से घूम घूम कर नशीला इंजेक्शन बेच रहा है।।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने तत्काल उड़नदस्ता टीम के साथ मौली बांध तालाब के आसपास घेराबंदी कर संदिग्ध उक्त होंडा एविएटो गाड़ी के साथ व्यक्ति की गाड़ी की तलाशी लेने पर डिक्की से एक काले रंग के पॉलिथीन 14 नग TALGESIC इंजेक्शन 02 नग REXOGESIC INJECTION तथा 18 नग AVIL INJECTION बरामद हुआ,, आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत कार्यवाही की गई
बाईट – रंजीत गुप्ता