कबीरधाम– बीते दिनों विश्व क्रिकेट स्पर्धा में वर्ल्डकप कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम रही । जिसमें के टीम सदस्य फिजियो थेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी का कबीर धाम जिले में भव्य स्वागत किया गया।
बिलासपुर बाईपास रोड़ गुरुद्वारा चौक से एक भव्य रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न चौंक चौराहों से गुजरी। आकांक्षा सत्यवंशी ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस का पूरा ध्यान रखा, जिससे वे अपना प्रदर्शन बेहतर रख पाएं, जो भारत की जीत का सबसे बड़ा कारण बना !
आकांक्षा सत्यवंशी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षा की सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की सफलता है। आकांक्षा सत्यवंशी को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है!
आकांक्षा सत्यवंशी की कहानी प्रेरणादायक है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और फिजियोथेरेपी में बैचलर की पढ़ाई छत्तीसगढ़ में पूरी की, जबकि मास्टर्स डिग्री कटक से प्राप्त की। खेलों के प्रति उनका जुनून और पेशेवर समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है !