धमतरी – नगरी ब्लॉक सरपंच संघ ने मूलभूत एवं 15 वें वित्त की राशि प्रदाय करने, सरपंच पंचों के मानदेय में वृद्धि, पेंशन, बीमा सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है यह ज्ञापन कलेक्टर अविनाश मिश्रा को सौंपते हुए सरपंच संघ ने मांगों को त्वरित पूरा करने निवेदन किया है संघ के अध्यक्ष उमेश देव ने बताया कि मूलभूत एवं 15 वें वित्त राशि नहीं मिलने से 102 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प पड़ गया है ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है अध्यक्ष ने आगे कहा कि सरपंचों के मानदेय बढ़ाकर 30 हजार किया जाए सरपंचों को बीमा, पेंशन का लाभ मिलना चाहिए राशि के अभाव में ग्रामों में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है.।