
📅 दिनांक: 10 नवम्बर 2025📍 स्थान: थाना खरोरा, जिला रायपुररायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब परिवहन और बिक्री के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पहला मामला:पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हितेंद्र यादव नामक युवक अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को स्कूटी क्रमांक CG 04 HP 5816 के साथ पकड़ा।जांच के दौरान आरोपी के कब्जे सेएक सफेद प्लास्टिक बोरी में 40 पौवा सवा शेरा देशी मदिरा मसाला शराब (कुल मात्रा 7.200 बल्क लीटर)अनुमानित कीमत ₹4,000परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी की कीमत ₹20,000इस प्रकार कुल जप्त मशरूका ₹24,000 का बरामद किया गया।आरोपी का नाम – हितेंद्र यादव पिता भरत यादव (उम्र 23 वर्ष)पता – वार्ड क्रमांक 08, शासकीय अस्पताल के पीछे, खरोरा, जिला रायपुरदूसरा मामला:उसी दौरान पुलिस ने एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को भी अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा। उसके कब्जे से60 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब (कुल मात्रा 10.800 बल्क लीटर)शराब की कीमत ₹6,000स्कूटी क्रमांक CG 04 HU 6893, कीमत ₹25,000कुल मशरूका ₹31,000 का जप्त किया गया।कानूनी कार्यवाही:दोनों मामलों में आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 782/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है।हितेंद्र यादव को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया, वहीं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को बाल न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए कार्रवाई की गई।पुलिस का संदेश:रायपुर पुलिस ने अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। थाना खरोरा पुलिस की यह कार्रवाई ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी रोकथाम की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।