रायपुर : ग्राम निसदा में अवैध पत्थर खदान एवं महानदी में हो रहे प्रदूषण के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा एक दिवसीय पदयात्रा
आज ग्राम निसदा से आरंग तहसील कार्यालय तक जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के नेतृत्व में एक दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा ग्राम निसदा क्षेत्र में चल रहे अवैध पत्थर खदान कार्य और उसके पत्थर मलबे को जीवनदायिनी महानदी में डाले जाने के विरोध में निकाली गई।
इस पदयात्रा में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री योगेश साहू, क्रांति सेना के श्री अजय वर्मा, श्री सौरभ चंद्राकर, श्री हीराधर साहू, श्री ओमप्रकाश सेन सहित बड़ी संख्या में ग्राम निसदा के ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।
पदयात्रियों ने आरंग तहसील कार्यालय पहुँचकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और माँग की कि ग्राम निसदा में संचालित अवैध पत्थर खदान को तत्काल बंद कराया जाए तथा महानदी में हो रहे प्रदूषण और अतिक्रमण पर कठोर कार्यवाही की जाए।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने स्पष्ट किया कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा।
