पिथौरा :- पिथौरा से लगे बार नयापारा क्षेत्र, हरदी — वन क्षेत्र के हरदी गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां चार जंगली हाथी खेत के एक खुले कुएं में गिर गए। जानकारी के अनुसार, गिरे हुए हाथियों में दो शावक भी शामिल हैं। एक आदिवासी घायल किसान के लगे खेत में सौलर पैनल को तोडा
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से हाथियों को कुएं से निकालने के प्रयास जारी हैं।
बताया जा रहा है कि यह झुंड बीती रात गांव के आसपास के खेतों में घूम रहा था, तभी अंधेरे में खुले कुएं में गिर गया। आसपास हाथी का दल मौजूद विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खेतों में बने कुओं को ढककर रखें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।