
खरोरा।खरोरा जिला सहकारी बैंक में अधिकारियों की मनमानी के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक का निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे खुलने का होता है, लेकिन आज 11:30 बजे तक बैंक का ताला नहीं खुला था।आसपास के करीब 15 गांवों से आए किसानों ने बताया कि वे सुबह 10:00 बजे से बैंक के बाहर बैठे हैं, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। बैंक के बाहर 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का बैनर लगा हुआ है, हालांकि किसान यह समझ नहीं पा रहे हैं कि हड़ताल से पहले ही आज बैंक बंद क्यों है।
किसानों का कहना है कि सहकारी बैंक किसानों की जरूरतों से जुड़ा हुआ है, ऐसे में अधिकारियों की इस तरह की मनमानी से उन्हें गंभीर आर्थिक नुकसान और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
रिपोर्टर: निलेश गोयल📞 संपर्क: 9303336199