
मस्तूरी गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। कांग्रेस नेता अकबर खान के साथ एक अन्य युवक देवेश सुमन को भी गिरफ्तार किया गया है। जांच में दोनों के इस गोलीकांड में शामिल होने की पुष्टि हुई है।आज हुई दो नई गिरफ्तारियों के साथ अब तक कुल 9 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 कट्टा, 1 पिस्टल और 1 कारतूस भी बरामद किए हैं।जांच के दौरान मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान भी की गई है।सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कांग्रेस नेताओं नागेंद्र राय और तारकेश्वर पाटले के नाम भी सामने आए हैं।जानकारी के अनुसार, तारकेश्वर पाटले ने हत्या की साजिश से पहले मुख्य आरोपी विश्वजीत को 1 लाख रुपए दिए थे।फिलहाल पुलिस नागेंद्र राय और तारकेश्वर पाटले की तलाश में जुटी हुई है।
रिपोर्ट
नीलेश गोयल