बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में कसडोल-तुरतुरिया मार्ग पर आज एक बड़ा और हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया। तुरतुरिया माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से खचाखच भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 घायल होने की खबर है, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत हुए हैं।
ओवरलोडिंग बनी मौत की वजह?
यह हादसा लवन थाने के अंतर्गत डोंगरीडीह के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में लगभग 30 श्रद्धालु सवार थे, जो कि वाहन की क्षमता से कहीं अधिक है। ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को दुर्घटना का प्राथमिक कारण माना जा रहा है।
हादसा कैसे हुआ, पुलिस कर रही जाँ
दुर्घटना की सूचना मिलते ही लवन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पलटी हुई पिकअप को हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसा कैसे हुआ, यह अब तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ चश्मदीदों ने टायर फटने या तकनीकी खराबी की आशंका जताई है, जबकि ओवरलोडिंग और मोड़ पर नियंत्रण खोना मुख्य कारण माना जा रहा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गहन जाँच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश भी कर रही है।इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों में यात्रियों के असुरक्षित परिवहन के मुद्दे को उजागर कर दिया है।