जशपुर। जिले के पत्थलगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत पाकरगांव में जमीन के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें दो अलग-अलग परिवारों के दो लोगों की मौत हो गई।
घटना देर रात की है, जहाँ यादव और नागवंशी परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
नागवंशी परिवार के कुछ लोगों ने देर रात मृतक चक्रोधर यादव के घर जाकर कुल्हाड़ी मारकर उनकी हत्या कर दी।
इस दौरान जब ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो रात के अंधेरे और अफरा-तफरी में हमलावरों ने गलती से अपने ही साथी, नान्ही नागवंशी, पर हमला कर दिया, जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है। यह दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।