रायपुर, जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही खुशियों को बाँटन है और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।
इसी क्रम में सोशल वर्कर श्रीमती नेहा सोनी ने आंगनबाड़ी केंद्र लाभांडी एवं सहायक शिक्षक श्री सोमप्रकाश तारक ने प्राथमिक शाला परसदा (सोंठ) में अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 12 कर्मचारियों को ई-कार्ड और एसएमएस के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कर उन्हें सामाजिक सरोकार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
