रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक कथावाचक को कथित तौर पर एक विवाहित महिला से मिलने जाना भारी पड़ गया। महिला के पति ने कथावाचक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद लोगों के साथ मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी गई।टिकरापारा थाना पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की सत्यता और परिस्थितियों की जाँच कर रही है।
इस घटना ने धार्मिक और सामाजिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस का कहना है कि जाँच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।