रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुँचे, जहाँ उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस मनाने की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की।
यह बैठक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए बुलाई गई थी। इस बैठक में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विकास मरकाम भी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है, जिसके तहत प्रदेश के अलग-अलग स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन भव्य आयोजनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भी शामिल होने की संभावना है।