
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस की कथित पिटाई से DSP के साले उदित की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त लहजे में कहा है कि “कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह कोई आम नागरिक हो या वर्दी में व्यक्ति — अपराध करने वाला किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”मामला भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों और युवक उदित (DSP के साले) के बीच बहस हो गई।आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवक की बेरहमी से लात-घूंसों और डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई। उसे एम्स (AIIMS) भोपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।