रायपुर ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 11 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह से त्रुटिहीन बनाना है।
मुख्य तिथियाँ:
प्रशिक्षण: 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025
घर-घर सत्यापन: 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025
दावे/आपत्ति: 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026
अंतिम सूची प्रकाशन: 7 फरवरी 2026
बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। इस प्रक्रिया में पहचान के लिए 13 दस्तावेज मान्य होंगे। इस व्यापक अभियान के तहत सभी मतदाताओं की पात्रता सुनिश्चित की जाएगी।