
देश में वोटर लिस्ट अपडेट की बड़ी प्रक्रिया शुरू हो रही है। बिहार के बाद अब 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन, यानी SIR की शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी। ये प्रक्रिया 7 फरवरी तक, यानी पूरे 103 दिन चलेगी। इस दौरान नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और पुरानी वोटर लिस्ट में मौजूद गलतियों को सुधारा जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आज रात से इन 12 राज्यों की वोटर लिस्ट फ्रीज़ हो जाएगी। खास बात ये है कि पश्चिम बंगाल में SIR होगा, लेकिन असम में नहीं क्योंकि वहां नागरिकता से जुड़े नियम अलग हैं।