Stock Market Update : भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते (FTA) की खबर से भारतीय शेयर बाजार में हरियाली छा गई। आज (मंगलवार) सेंसेक्स की शुरुआत 81,436 के स्तर पर हुई। कारोबार के दौरान इसमें लगातार बढ़त देखी गई और यह 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 81,857 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 25,175 पर बंद हुआ।

हालांकि, बड़े शेयरों में तेजी के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भारी बिकवाली का दबाव देखा गया। जहां बीएसई मिडकैप 1.55 प्रतिशत तक लुढ़का, वहीं स्मॉलकैप सेगमेंट में 2.19 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
टॉप गेनर्स– Stock Market Update
- अडानी एंटरप्राइजेज: 5.12% की बढ़त
- एक्सिस बैंक: 4.60% की बढ़त
- जेएसडब्ल्यू स्टील: 4.45% की बढ़त
- अडानी पोर्ट्स: 4.25% की बढ़त
- ग्रासिम इंडस्ट्रीज: 3.53% की बढ़त
टॉप लूजर्स
- महिंद्रा एंड महिंद्रा: 4.24% की गिरावट
- कोटक बैंक: 3.34% की गिरावट
- एशियन पेंट्स: 3.00% की गिरावट
- इटरनल: 1.88% की गिरावट
- मैक्स हेल्थकेयर: 1.61% की गिरावट