

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में रविवार सुबह पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का रेड कार्पेट पर जोरदार स्वागत हुआ। ट्रम्प ने स्थानीय कलाकारों के साथ डांस भी किया। उनकी मौजूदगी में थाईलैंड और कंबोडिया ने 5 दिन से जारी सैन्य संघर्ष खत्म करने के लिए शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। ट्रम्प ने इसे “असंभव को संभव” बताकर अपनी बड़ी कूटनीतिक जीत कहा। ट्रम्प आसियान समिट में हिस्सा लेने मलेशिया पहुंचे हैं, जहां वे प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए आसियान को संबोधित किया।