
लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती एक बस का अचानक टायर फट गया इसके बाद भीषण आग लग गई बस आग का गोला बन गई हादसे के वक्त 70 यात्री इनमें सवार थे सभी बार-बार सुरक्षित बच गए हैं लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि धुएं की गुबार 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दियारविवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक तेज़ रफ्तार AC बस अचानक आग का गोला बन गई। बस दिल्ली से लखनऊ जा रही थी तभी अचानक उसका टायर फट गया और चंद सेकंड में आग भड़क उठी लेकिन देखते ही देखते बस पूरी तरह धू-धूकर जल गई। घटना के समय बस में धुआं फैलते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी।

यह हादसा रविवार सुबह लगभग 9 बजे (26 अक्टूबर 2025) को सुबह के समय यह घटना हुई यह जगह राजधानी लखनऊ से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर है बस में लगभग 70 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। बस दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। ड्राइवर और कंडक्टर की त्वरित सूझबूझ से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया अगर कुछ सेकंड की देरी होती, तो बड़ा हादसा जनहानि हो सकती थी जांच के प्रारंभिक निष्कर्ष बताते हैं कि बस के रियर (पीछे) टायर का अचानक ब्लास्ट हुआ उसके बाद टायर फटने से बस डगमगाई और रगड़ के कारण ब्रेक शू और पहिये के पास से चिंगारियां निकलने लगीं देखते ही देखते इन्हीं चिंगारियों ने इंजन के हिस्से में आग पकड़ ली, और पूरी बस में आग फैल गई। बताया जा रहा है कि बस के इंजन में डीजल लीक भी था, जिसके कारण आग को और भड़क गया घटना के वक्त बस लगभग 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। जैसे ही टायर फटा, चालक ने गाड़ी को नियंत्रित करने की कोशिश की और तुरंत एक्सप्रेस-वे के किनारे रोक दिया।इस दौरान आग तेजी से फैलने लगी। घबराए यात्री तुरंत खिड़कियों और दरवाजों से बाहर कूदने लगे। कुछ यात्रियों ने शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश भी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और यूपीडा (UPEIDA) की टीम मौके पर पहुंची साथ ही तीन दमकल गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया