कवर्धा : स्कूल बस चालक की गंभीर लापरवाही सामने आई है। दामापुर चौकी क्षेत्र में लक्ष्य पब्लिक स्कूल कोदवा की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कंडम हालत में चल रही बस से बच्चों को स्कूल लाया जा रहा था।
हादसे से पहले बस ने एक ग्रामीण को टक्कर मारी, इसके बाद खेत में जाकर पलट गई। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय बस में एक भी छात्र सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी है।