कवर्धा: कवर्धा ठाकुरटोला, थाना तरेगांव जंगल निवासी दुकालसिंह बैगा के साथ आरोपी चोखुराम बैगा निवासी ग्राम ठाकुरटोला द्वारा गाली-गलौच की बात को लेकर वाद-विवाद किया गया। वाद-विवाद के दौरान आरोपी द्वारा अपने घर में रखी हुई लोहे की टंगिया से दुकालसिंह बैगा के सिर पर कई बार प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई गई घटना की सूचना मिलते ही थाना तरेगांव जंगल थाना प्रभारी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही की गई तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बिना विलंब उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया मामले में थाना तरेगांव जंगल में आरोपी चोखुराम बैगा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर उसे अभिरक्षा में लिया गया तथा आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टंगिया जप्त की गई प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया